Sunday, February 15, 2026
Homeपिलानीपिलानी में अब निडर होकर निकलें बेटियां — सड़कों पर कलिका पेट्रोलिंग...

पिलानी में अब निडर होकर निकलें बेटियां — सड़कों पर कलिका पेट्रोलिंग यूनिट ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी

पिलानी: शहर की सड़कों पर अब बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। कलिका पेट्रोलिंग यूनिट कमांडो जैसी वर्दी में सक्रिय होकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है—हर बेटी को सुरक्षित और निडर माहौल प्रदान करना और मनचलों को सख्त संदेश देना कि छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छात्राओं को दिया आत्मरक्षा और जागरूकता का प्रशिक्षण

महिला कांस्टेबल मंजू और अनीता महला पिलानी के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं। आज उन्होंने श्रीमती जमुना मिश्रा एकेडमी में छात्राओं से संवाद किया और उन्हें बताया कि किसी भी अशोभनीय हरकत, छेड़छाड़ या जबरन बातचीत की स्थिति में वे तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।

जानिए कौन से हैं पिलानी की बेटियों के लिए ज़रूरी हेल्पलाइन नंबर

छात्राओं को सुरक्षा के लिए निम्न नंबर साझा किए गए

महिला गरिमा हेल्पलाइन: 1090
जिला कंट्रोल रूम: 911592236700
व्हाट्सऐप हेल्पलाइन: 9530415943
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930

अनीता महला ने बताया कि अब तक कई एक्शन और समझाइश अभियान चलाए गए हैं, जिससे मनचलों में डर और समाज में सुरक्षा का भरोसा दोनों बढ़ा है।

विद्यालय प्रबंधन ने की सराहना, बढ़ेगा आत्मविश्वास

इस अवसर पर डॉ. सुमन मिश्रा, बूमा नटराजन और रंभा कुमारी ने कलिका पेट्रोलिंग यूनिट की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। स्कूल और कॉलेज जाने वाली बेटियां अब बिना डर और संकोच के स्वतंत्र रूप से बाहर निकल सकेंगी, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।


पिलानी बना महिला सुरक्षा का नया मॉडल

कलिका पेट्रोलिंग यूनिट की सक्रियता के बाद से पिलानी में महिला सुरक्षा की नई मिसाल कायम हो रही है।
शहर के सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के आस-पास यूनिट की नियमित गश्त ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। यह पहल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!