सूरजगढ़: कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ मंडी में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बरामदे का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता ने पूजा-अर्चना के साथ नींव रखी।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार झाझडिया ने बताया कि नगरपालिका की ओर से लगभग 160 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा बरामदा बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियों के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर जिला व्यापार संघ अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, भामाशाह और समाजसेवी गीगराज पथरवा वाले, लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल, जगदेव, विकास शर्मा लोटिया सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





