Wednesday, February 11, 2026
Homeसूरजगढ़विधायक श्रवण कुमार का जन्मदिन 2 अक्टूबर को: नगर पालिका क्षेत्र सूरजगढ़...

विधायक श्रवण कुमार का जन्मदिन 2 अक्टूबर को: नगर पालिका क्षेत्र सूरजगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा

सूरजगढ़: कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार का जन्मदिन 2 अक्टूबर, गुरुवार को सूरजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का आगाज़ सुबह 9:15 बजे शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजकीय सामुदायिक अस्पताल, सूरजगढ़ में फल वितरण से होगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

सुबह 9:45 बजे बाबा श्याम के दरबार प्राचीन श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके उपरांत सुबह 10:00 बजे श्री कृष्ण गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे शेखावाटी फोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रहेगा, जिसका शुभारंभ विधायक श्रवण कुमार द्वारा किया जाएगा।

विधायक श्रवण कुमार के जन्मदिन अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी शामिल होंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!