पिलानी, 22 सितम्बर: पिलानी के वार्ड नं 23 में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में आज सीताराम ग्रुप द्वारा मां शेरांवाली के दरबार की स्थापना की गई। कलश पूजा के अवसर पर ग्रुप के सभी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। बाद में दोपहर बाद 3:15 बजे मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा पांडाल में स्थापित की गई। इस दौरान महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना करते दिखे और मातारानी के जयकारों से पांडाल गूंज उठा।

कार्यक्रमों का विवरण:

आयोजन समिति के मनीष सैन ने बताया कि अगले 9 दिन तक यहां विभन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

23 सितंबर 2025: नृत्य उत्सव
24 सितंबर 2025: भव्य दरबार
25 सितंबर 2025: नकीपुर पहाड़ी माता यात्रा, रात्रि में आरती के पश्चात नितिन आर्ट ग्रुप रेवाड़ी द्वारा मनमोहक झांकियां
26 सितंबर 2025: डांडिया नृत्य
27 सितंबर 2025: भजन संध्या दिनेश गोस्वामी सादुलपुर द्वारा
30 सितंबर 2025: महा आरती एवं छप्पन भोग
01 अक्टूबर 2025: नृत्य प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण
02 अक्टूबर 2025: विसर्जन (सायं 3:15 बजे)
प्रतिदिन आरती का समय: प्रातः 9:15 बजे और सायं 8:15 बजे

आयोजन की सफलता के लिए जुटे कार्यकर्ता

आयोजन को सफल बनाने के लिए मनीष सैन, अमन भार्गव, रोहित भार्गव, शिवम शास्त्री, नितीश मेड़तिया, उत्तम मेड़तिया, पियूष खाखरा, अभिषेक बेनीवाल, पियूष वर्मा, गौरव सैनी, मयंक वर्मा, लक्की, पंकज ढेंढवाल, रुपेश नेहरा, नवीन, महेन्द्र मोकावत, कृष्ण सैनी, कुलदीप, विक्रम भोड़ीवाल, जावेद, सूरज जखोदिया, टिंकू कुमावत, सोमवीर नेहरा, हेमन्त सैनी आदि सीताराम ग्रुप के समस्त सदस्य लगातार सक्रिय रहते हुए सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!