श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में गुरुवार को चिड़ावा बंद का आह्वान किया गया है।

संगठन के चिड़ावा शहर अध्यक्ष निशांत बन्ना ने बंद का आह्वान करते हुए शहर के सभी व्यापार संघों से बंद को समर्थन देने तथा व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बन्द रखने की अपील की है।

बन्द को चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने भी अपना समर्थन दिया है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के समर्थक तथा करणी सेना के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे कस्बे के विवेकानन्द चौक में एकत्र होंगे जहां हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर बाजार को बन्द करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!