Monday, March 30, 2026
Homeझुन्झुनूडॉ. आर. पी. पारीक को मिला उत्कर्ष चिकित्सक पुरस्कार, शेखावाटी का बढ़ा...

डॉ. आर. पी. पारीक को मिला उत्कर्ष चिकित्सक पुरस्कार, शेखावाटी का बढ़ा मान

झुंझुनूं: शेखावाटी के वरिष्ठ चिकित्सक और अनुभवी फिज़िशियन डॉ. आर. पी. पारीक को जयपुर में आयोजित डायबिटीज थायराइड एंड एंडोक्राइन कांफ्रेंस (DTECON) में “उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के प्रति समर्पण” के लिए उत्कर्ष चिकित्सक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल चिकित्सा जगत में उनकी पहचान को और मजबूत किया है बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बना दिया है।

जयपुर के होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में 13–14 सितंबर को आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देशभर से 600 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। डॉ. पारीक को यह सम्मान प्रोफेसर एम. एल. स्वर्णकर, कुलाधिपति, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कई दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहीं। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल, एंडोक्राइन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर भंडारी, राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व कुलपति और डाॅ. गिरीधर गोपाल, रजिस्ट्रार राजस्थान मेडिकल काउंसिल, इस गरिमामय कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे।

डॉ. आर. पी. पारीक के सम्मानित होने की खबर फैलते ही क्षेत्र के चिकित्सकों, समाजसेवियों और आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और इसे चिकित्सा जगत व शेखावाटी क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!