पिलानी: कस्बे में इस बार लगातार तीसरे साल भगवान लड्डू गोपाल की नगर भ्रमण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भगवान की नगर भ्रमण यात्रा अनंत चतुर्दशी के दिन 6 सितम्बर को है। भगवान के नगर भ्रमण यात्रा कार्यक्रम को भव्य बनाने के उद्देश्य से आयोजक श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने आज यात्रा कार्यक्रम के बैनर का कस्बे के प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर में विमोचन किया।

मन्दिर पुजारी परिवार के गोविन्द पांडे ने बताया कि भक्तों को अपने लड्डू गोपाल के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ये बैनर पूरे कस्बे में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। कार्यकर्ता लड्डू गोपाल के सभी भक्तों को यात्रा में शामिल होने के लिए निजी तौर पर भी आग्रह कर रहे हैं। पिछले वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम के द्वितीय संस्करण में कस्बे के 501 परिवारों के लड्डू गोपाल ने नगर भ्रमण किया था।

जन्माष्टमी के बाद भगवान के पहली बार नगर भ्रमण पर आने पर उन्हें बधाईयां भी दी जाएंगी। बड़ चौक पर पालकी में विराजे लड्डू गोपाल को विभिन्न संगठनों व श्रद्धालुओं द्वारा बधाई दी जाएगी जिसे मन्दिर परिवार की ओर से स्वीकार करते हुए प्रसाद प्रदान किया जाएगा।

लड्डू गोपाल के नगर भ्रमण कार्यक्रम में झेरली आश्रम के महन्त दशहरा नाथ व पंचदेव उदासीन आश्रम ऐलनाबाद के महंत भरत मुनि महाराज का सान्निध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

भगवान लड्डू गोपाल की नगर भ्रमण यात्रा की तैयारियों में श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के हर्षवर्धन सिंह शेखावत, अशोक सैन, मनीष सैन, मनीष जाखोदिया, हिमांशु जाखोदिया, निशु जाखोदिया, कुलदीप सिंह गहलोत, विकास कुमावत, श्रवण कुमावत, सुनील मेड़तिया, नितिन गुप्ता, शुभम वर्मा, दीपक सोनी, करण सिंह, सुरेश सैन, गिरीश सोनी, अरुण पांडे, विकास पांडे, ध्रुव पांडे, उदय सिंह, नंदलाल गहलोत, राहुल पंवार, आर्यन नौवाल, सुनील जांगिड़, बिट्टू शर्मा, श्याम पांडे, आदित्य कुमावत, अनुपम, लक्ष्य पांडे, सुनील भाया, विक्रम भार्गव, महावीर, भावेश पारीक, एसपी पांडे, नितिन पाठक, राज कुमार सिंह, प्रदीप पांडे, विकास सैनी, सुनील गुप्ता, बंटी मित्तल, मयंक हलवाई, विमल जी, सुधीर पांडे, ताराचंद चोटिया सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!