Thursday, August 21, 2025
Homeराजस्थानसीकर: हर्ष पर्वत पर 250 फीट गहरी खाई में गिरी स्कोडा कार,...

सीकर: हर्ष पर्वत पर 250 फीट गहरी खाई में गिरी स्कोडा कार, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर समेत दो की मौत

सीकर: हर्ष पर्वत रविवार रात दिल दहला देने वाले हादसे का गवाह बना। करीब 250 फीट गहरी खाई में एक स्कोडा कार गिर गई, जिससे जयपुर के 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हर्षित शर्मा और एक युवती की मौत हो गई। वहीं 27 वर्षीय प्रीति गंभीर रूप से घायल है, जिसे एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रविवार रात करीब 9:30 बजे हर्ष पर्वत पर वॉच टावर के नजदीक आंतरी नाला के पास स्कोडा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर जीणमाता थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

हादसे में जयपुर के सोडाला निवासी देवांग उर्फ हर्षित शर्मा (22) और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रीति (27) गंभीर रूप से घायल हुई। वह जयपुर में नौकरी करती है और फिलहाल एसके हॉस्पिटल में उसका इलाज जारी है।

हर्षित शर्मा सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना चेहरा था। वह हाल ही में दिल्ली गया था और रविवार सुबह उसने अपने घर फोन कर जयपुर आने की बात कही थी। लेकिन रात को उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। हर्षित के पिता RTDC में कार्यरत हैं। घर में उसके एक भाई और एक बहन हैं।

परिजनों ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि हादसे के समय हर्षित के साथ मौजूद दोनों युवतियां कौन थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!