चिड़ावा: मुख्य बाजार स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में व्यापार मंडल चिड़ावा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लंबे समय से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे महेश मालानी को सदस्यों के आग्रह पर पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। पदभार ग्रहण के अवसर पर सदस्यों ने अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों का माला, दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
नई कार्यकारिणी में संरक्षक पद की जिम्मेदारी रघुवीर बाछुका और ओमप्रकाश मोदी को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर नरोतम भीमराजका, अशोक मोदी, अशोक मालानी और पुरुषोत्तम भुकानिया को चुना गया। महामंत्री के रूप में राजेश झुंझुनूंवाला, जबकि मंत्री पद पर अनुप बाछुका, विशाल हलवाई और राजन सहल (संगठन एवं सांस्कृतिक) कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष का दायित्व अनील चनानिया संभालेंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विकास केडिया, कमल वर्मा, मोतीलाल हिम्मतरामका, महेन्द्र मोदी, अनुप केडिया (बंटी), पुष्कर बजाज, मनोज फतेहपुरिया, प्रदीप सराफ, सुभाष मालानी, संतोष गोलवेवाला, सदीक रंगरेज, संजय अग्रवाल (बडाऊवाला), मनोज गाडाखेड़ावाला, रामसिंह नूनिया और डिपेन्द्र सैनी को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महेश मालानी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा भावना से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर शहर के अनेक व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।