Thursday, February 12, 2026
Homeसिंघानासिंघाना में 8 अवैध जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने...

सिंघाना में 8 अवैध जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

सिंघाना: थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र जगदीश, निवासी पुरानी भोदन, थाना सिंघाना के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 29 वर्ष है। आरोपी के पास से बरामद कारतूसों के संबंध में जब लाइसेंस की पूछताछ की गई तो उसने लाइसेंस नहीं होना बताया, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली थी, जिसमें बताया गया था कि अमित कुमार ने अपने मकान के पास बने ढारे में अवैध हथियार और कारतूस छिपा रखे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अमित कुमार पुलिस को देखकर कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पायजामे की जेब से एक प्लास्टिक डिब्बा मिला, जिसमें से आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इस पर तुरंत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कारतूस कहां से लाए गए और इन्हें कहां व किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाना था।

इस कार्रवाई टीम का नेतृत्व सिंघाना थानाधिकारी रामसिंह यादव ने किया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र नारवाल, कांस्टेबल सुनिल कुमार, चोखाराम और योगेंद्र सिंह शामिल रहे। विशेष रूप से कांस्टेबल सुनिल कुमार की इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड शून्य है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

झुंझुनूं पुलिस अवैध हथियारों और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!