इस्माईलपुर में शिव-पार्वती विवाह कथा का हुआ भव्य शुभारंभ: बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु

चिड़ावा: इस्माईलपुर स्थित बालाजी महाराज मंदिर में शिव-पार्वती विवाह पर आधारित कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य कथावाचक सुरेन्द्र नाथ योगी का पारंपरिक साफा, श्याम रंग का दुपट्टा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके साथ सहयोगी कथावाचक जितेंद्र राव और बाबूलाल का भी सम्मान किया गया।

कथा के प्रथम दिवस पर राजा दक्ष की पुत्री सती और भगवान शिव के पूर्व जन्म की कथा सुनाई गई। श्रोताओं ने गहरी श्रद्धा और रुचि के साथ इस प्रसंग को सुना। इस धार्मिक आयोजन में इस्माईलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला-पुरुष सभी ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

कथा श्रवण के लिए पहुंचे लोगों में पुष्पा अरविन्द शर्मा, आभा शर्मा, सरोज दाधीच, ऋतु समीर शेखावत, सुशील शर्मा, संत कुमार शर्मा, नरेश शर्मा, योगेश शर्मा, अजय शर्मा, विमल शर्मा, रविकांत, राजेश बारी, सुनील पारीक, जीतू ठेकेदार, समीर सिंह शेखावत, रविन्द्र सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह शेखावत, भैंरो सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह शेखावत, नरपत सिंह शेखावत, राजेन्द्र शर्मा और पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह जैसे स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर शेखर शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं और सहभागियों का आभार प्रकट किया और सभी को आगामी दिनों में कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा से भरे आयोजन ने समस्त ग्रामवासियों को एक आध्यात्मिक सूत्र में पिरो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!