पंडित गणेश नारायण उद्यान के भारत माता प्रवेशद्वार पर स्टील गेट का लोकार्पण, पिता की स्मृति और बेटे के जन्मदिवस पर भामाशाह परिवार की अनूठी पहल

चिड़ावा: भगीनिया जोहड़ स्थित पंडित गणेश नारायण उद्यान के भारत माता प्रवेशद्वार पर सोमवार को जनसहयोग से निर्मित स्टील गेट का लोकार्पण किया गया। यह गेट वार्ड संख्या 32 निवासी भामाशाह राजपाल (पाला मिस्त्री ) और इंद्रावती देवी ने अपने पिता महेंद्र सिंह की स्मृति और बेटे रवि के जन्मदिवस के अवसर पर लगवाया है। गेट की अनुमानित लागत 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

पूर्व पार्षद और उद्यान के संरक्षक रविकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पण अवसर पर बालक रवि ने केक काटा और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। समारोह में सामाजिक समरसता और सार्वजनिक स्थलों के विकास में जनभागीदारी की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर राजेश, गोविंद जांगिड़, धर्मवीर पायल, पार्षद राजेंद्र पाल कोच, अमरजीत सिंह, राजेश कोठारी, राकेश मान, पृथ्वी सिंह गजराज, अजय, सोना, मुंगेश, जगदीश, विनीता, राजेश झाझड़िया, बनवारी श्योराण, प्रदीप सांगवान, अनूप राव, रोहिताश शर्मा, शारदा, राजेश स्वामी, राजीव, सविता, जय सिंह श्योराण, अनीता सुनील, गोविंद, जगदीश, राजीव,अजय, विजय सिंह, विजेंद्र झाझड़िया, राजबाला कोठारी, मिस्त्री हनुमान बिश्नोई, मनोज जयपाल और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

समारोह में वक्ताओं ने ऐसे योगदानों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!