पिलानी, 6 जुलाई: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पिलानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।
विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल पिलानी के तीनों शक्ति केन्द्रों पर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक तथा भारत की एकता एवं अखंडता के प्रबल समर्थक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई।
शक्ति केन्द्र लोहारू रोड़ संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, प्रभारी सुशील कुमावत, शक्ति केन्द्र पहाड़ी रोड़ संयोजक विक्रम रोहिल, प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शक्ति केन्द्र विद्याविहार संयोजक सुरेन्द्र कौशिक ने अपने-अपने शक्ति केन्द्रों पर बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई।
समस्त कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके राष्ट्रवादी विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत सहित संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, विक्रम रोहिल व सुरेन्द्र कौशिक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रवादी विचारधारा और देश के लिए उनके योगदान के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया एवं उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा ने स्वयं के बूथ पर पौधारोपण भी किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सैनी, पृथ्वी सिंह, विक्रम सिंह शेखावत, निशांत पापटान, दक्ष वर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, विक सा, लक्ष्मीकांत शर्मा, शेरसिंह नायक, संदीप शर्मा, बिशन सिंह, करतार सिंह, मनोज डाबड़ीवाल, कान सिंह, मनीष सैनी, महेंद्र सिंह, गोविंद सारवान, नरेंद्र सिंह, मधुसूदन शाह, विशाल रोहिल, राजेश कुमार, कृष्ण शर्मा, भीम पांडे, दीपक शर्मा, चेतना शर्मा, मंजू शर्मा, मुनि सोमरा, मनोज सिंह राठौड़, पवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।