Sunday, June 22, 2025
Homeझुन्झुनूभारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी का चिड़ावा से पहुंचे कार्यकर्ताओं...

भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी का चिड़ावा से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

झुंझुनू: भारतीय जनता पार्टी की नई जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निज निवास पर चिड़ावा क्षेत्र से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम की अगुवाई चिड़ावा के पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जलिन्द्रा ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्षिनी कुलहरी को चिड़ावा के पारंपरिक पेड़े खिलाकर मुंह मीठा करवाया और 15 किलो की फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष को सम्मान स्वरूप राधा कृष्ण का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया।

स्वागत समारोह में रजनीकांत मिश्र, अनिल रामभरोसा, राकेश बाछूका, महेश मोदी, राकेश सराफ और राजेश वैध सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखेंगी।

इस मौके पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसंपर्क ही भाजपा की पहचान है, जिसे और मजबूत करने की दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने का संकल्प भी दोहराया। संपूर्ण आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ आपसी सौहार्द का भी परिचय देखने को मिला।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!