झुंझुनूं: गणेश मंदिर बगड़ रोड पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी का स्वागत समारोह संपन्न

झुंझुनूं: भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के सम्मान में शनिवार को गणेश मंदिर, बगड़ रोड पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व मुरारी सैनी ने किया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं के साथ हर्षिनी कुलहरी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य दिनेश कायस्थपुरा, रतनलाल सैनी, कैलाश खटोलिया, महेन्द्र सिंह गोदिया, संदीप छावडिया, ओमप्रकाश सैनी, सुमेर सैनी बड़ा गांव, दिलीप एलआईसी, सुभाष पुरोहितों की ढाणी के सरपंच, राधेश्वर पहलवान, मंदिर के पुजारी रामअवतार, गौरीशंकर सैनी और मनोज अल्कारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया और आशा जताई कि हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में पार्टी जिले में नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उपस्थित लोगों ने जिले के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!