खेत की बाड़ हटाने को लेकर महिला पर बोतल से हमला, सिर में लगे चार टांके

चिड़ावा: गांव भैसावता कलां में शुक्रवार शाम खेत की बाड़ हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक महिला पर कांच की बोतल से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय अंतिम पायल पत्नी निखिल खेत में लगी लोहे की बाड़ हटाने का कार्य कर रही थी, तभी गांव के ही जगराम ने कथित रूप से कांच की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले से महिला के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा।

परिजन घायल महिला को तुरंत चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक संत कुमार जांगिड़ ने उसका उपचार किया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण महिला को चार टांके लगाए गए। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ावा थाना से हेड कांस्टेबल सुधीर अस्पताल पहुंचे, लेकिन मामला सिंघाना थाना क्षेत्र का होने के कारण चिड़ावा थाने में मामला दर्ज नहीं किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!