सूरजगढ़: विधानसभा क्षेत्र के सिंघाना ब्लॉक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और भविष्य के लिए जल स्रोतों को बचाए रखने के महत्व को रेखांकित करना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद संतोष अहलावत तथा अभियान के जिला संयोजक विशंभर पूनिया ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि जल संकट भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है और इसके लिए आज ही कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने जल संचयन, वर्षा जल संग्रहण और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की बात पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सरला सैनी (प्रधान, सिंघाना), विकास शर्मा लौटिया, सुरेन्द्र नेहरा, सोमवीर लाबा, बालकिशन सोमरा, कृष्ण यादव, राजेश जैदिया, विकास भालोठिया और प्यारे लाल धनकड़ भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पानी की एक-एक बूंद को बचाने की दिशा में प्रयास करे।

सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया और अपने-अपने स्तर पर इस दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण शपथ और जनसंकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!