सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी को मिला नया नेतृत्वः निशांत पापटान बने अध्यक्ष, शंकरलाल सैनी को प्रधान महासचिव की जिम्मेदार

पिलानी, 20 जून: सैनी समाज के युवा व ऊर्जावान कार्यकर्ता निशांत पापटान को सैनी समाज सेवार्थ संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कस्बे के क्रिश गार्डन सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी की नियमित बैठक में संस्था के नए अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से निशांत पापटान को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया।

महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरंभ हुई बैठक में मूर्तिकार शंकरलाल सैनी को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था के संरक्षक फूल सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि निशांत पापटान के नेतृत्व में संस्था और अधिक सशक्त होगी और समाज को एकजुट करते हुए आगे बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने शीघ्र नई कार्यकारिणी गठन करने का भी आग्रह किया।

नवमनोनीत अध्यक्ष निशांत पापटान को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विक्रम सैनी, मनोहर लाल सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, श्यामलाल सैनी, बुधराम सैनी सहित समाज के कई गणमान्यजनों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

बैठक में फूल सिंह सैनी, राधेश्याम सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, सज्जन कटारिया, दिनेश सैनी, डॉ. महिपाल सैनी, हितेन सैनी, जगदीश सैनी, रतनलाल सैनी, श्याम सेवक सुरेश सैनी, संजय कटारिया, गोपाल सैनी, सुभाष सैनी, विनोद सैनी, महेन्द्र सैनी, नंदलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, जितेन्द्र सैनी सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

नवमनोनीत अध्यक्ष निशांत पापटान ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि वे सबको साथ लेकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!