Wednesday, March 11, 2026
Homeपिलानीभोबिया में बनेगा सार्वजनिक बोरवेल, ग्रामवासियों ने किया शिलान्यास, जल संकट का...

भोबिया में बनेगा सार्वजनिक बोरवेल, ग्रामवासियों ने किया शिलान्यास, जल संकट का होगा स्थाई समाधान

पिलानी, 19 जून: पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के गांव भोबिया में हाल ही में डीएमएफटी योजना में स्वीकृत बोरवेल का भूमि पूजन आज ग्राम वासियों द्वारा किया गया। गांव के सरकारी स्कूल के पास बोरवेल का भूमिपूजन आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा किया गया। गांव की महिलाओं ने कुएं की मशीन लगने पर मंगल गीत गाए।

पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में नए बोरवेल बनवाने और पुराने बोरवेल को गहरा करवाने व मरम्मत के लिए राज्य सरकार द्वारा हाल ही में 114.53 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। इसी क्रम में भोबिया में भी बोरवेल की स्वीकृति जारी की गई थी। ग्रामवासियों ने बोरवेल स्वीकृत होने पर भाजपा नेता राजेश दहिया का आभार व्यक्त किया है। ग्रामवासियों ने बताया कि बोरवेल के बन जाने से गांव में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान हो पाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर घण्डावा सरपंच रामेश्वर कोठारी, सरदाराराम शिल्ला, रामसिंह शिल्ला, धर्मपाल जांगिड़, रोहिताश जांगिड़, रणधीर मान, विकास मान सोसायटी अध्यक्ष, युवा नेता विजय मान, समाजसेवी इंद्रसिंह शिल्ला, दाताराम शिल्ला, महिपाल शिल्ला, रोशन शिल्ला, संजय शिल्ला (गांधी), प्रदीप शिल्ला, उम्मेद डुमोलिया, सोनू शिल्ला, सुनील मान, आशीष चौधरी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!