Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीविद्या विहार नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार निलम्बित, नियम विरुद्ध...

विद्या विहार नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार निलम्बित, नियम विरुद्ध 90-क रूपांतरण मामले में अनुशासनिक कार्यवाही लम्बित होने पर किया गया सस्पेंड

पिलानी, 18 जून: स्वायत्त शासन विभाग ने विद्या विहार नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार को निलम्बित कर दिया है। अनिल कुमार के विरुद्ध 90-क भूमि रूपांतरण मामले में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित होने पर उन्हें सस्पेंड किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव इंद्रजीत सिंह द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

ईओ अनिल कुमार के अलावा नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक अशोक बबेरवाल को भी निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल में इन का मुख्यालय कार्यालय उप निदेशक (क्षेत्रिय), स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर में रहेगा तथा इनको नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नगर पालिका विद्या विहार से किया जावेगा।

प्रियंका बुडानिया को दिया गया है चार्ज

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार पिलानी नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया को विद्या विहार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा द्वारा झुंझुनू नगर परिषद के एईएन अनिल कुमार को ईओ का अतिरिक्त चार्ज दिए जाने का आदेश जारी करने से पहले प्रियंका बुडानिया के पास ही विद्या विहार नगरपालिका का चार्ज था।

मन्दिर माफी की भूमि का किया था रूपांतरण

विद्या विहार नगरपालिका में 22 मई को ईओ पद का चार्ज लेने वाले अनिल कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के महज 3 दिन की समयावधि में मन्दिर माफी की 57 बीघा भूमि का नियम विरुद्ध 90-क रूपांतरण कर दिया था। इस प्रकरण में आपत्तियों व विधिक पक्ष को पूर्णतः नजरअंदाज करने का आरोप ईओ अनिल कुमार पर लगा था। शिकायत पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक (विजिलेंस) वीनीत सुखाड़िया प्रकरण की जांच के लिए पिलानी आए थे।

ख़ुद की तुलना भगत सिंह से कर विवादों को हवा दी

ईओ अनिल कुमार ने मामले में आपत्तिकर्ताओं के समक्ष खुद की तुलना शहीद भगत सिंह से करते हुए विवादों को हवा दी थी, जिसकी काफी आलोचना भी हुई। भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके ईओ अनिल कुमार ने कहा था कि क्या हुआ जो जेल हुई, भगत सिंह भी तो जेल गए थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!