Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानअंजू की पाकिस्तान से वापसी, पति अरविंद की नाराज प्रतिक्रिया अंजू नसरुल्लाह...

अंजू की पाकिस्तान से वापसी, पति अरविंद की नाराज प्रतिक्रिया अंजू नसरुल्लाह की प्रेम कहानी

अंजू नसरुल्लाह न्यूज़: अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू यूं तो कई महीनों से खबरों की दुनिया से गायब थी लेकिन बुधवार को वो फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, अपने लवर के पास कराची गई अंजू मंगलवार की रात वाघा बॉर्डर से होते हुए भारत लौट आई है। उसने पांच महीने बाद भारत की धरती पर कदम रखा है। इस बारे में जब अंजू के पहले पति अरविंद से पूछा गया तब वो भड़क गए। गुस्से में उन्होंने कहा, ‘मैंने ठेका ले रखा है क्या अंजू का?

अंजू का नाम सुनते ही भड़क गए अरविंद

दरअसल, राजस्थान के अलवर की शादीशुदा अंजू घर छोड़कर पाकिस्तान चली गई और वहां उसने नसरुल्ला से निकाह कर लिया। अब 28 नवंबर की रात वो भारत लौटी है। ‘आजतक’ ने इस बारे में जब उसके भारतीय पति अरविंद से पूछा तब उन्होंने कहा, ‘मेरे से उसकी कोई बात नहीं हुई है। वो आ रही है या नहीं… मुझे क्या पता? मुझसे मत पूछिए। मेरा उससे अब कोई लेना-देना नहीं है। मैंने कोई ठेका ले रखा है क्या उसका?’

बच्चों से मिलने आई है भारत

जानकारी के मुताबिक, अंजू का पाकिस्तानी पति नसरुल्ला उसे वाघा बॉर्डर पर छोड़ने आया था। उसने बताया कि अंजू भारत अपने बच्चों से मिलने जा रही है। उसे वाघा बॉर्डर से बीएसएफ कैंप ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे दिल्ली भी लाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कई एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं।

यह भी पढ़िए: काला लिबास, चेहरा उदास; पाक से फातिमा बनकर लौटी अंजू ने क्या कहा

जासूस होने का शक

आशिक से मिलने गई अंजू ने पहले यह दावा किया था कि वो नसरुल्ला के घर एक शादी में शामिल होने के लिए गई है। हालांकि बाद में उसकी और नसरुल्ला की निकाह की तस्वीरें सामने आईं। वो वहां पांच महीने रह कर आई है। ऐसे में जांच एजेंसियां पूछताछ करने के बाद ही उसे घर जाने की इजाजत देंगी। अंजू से जब पूछा गया कि भारत आकर उसे कैसा महसूस हो रहा है तब उसने कहा कि मैं खुश हूं। वहीं अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने कहा कि वो अपने बच्चों से मिलकर वापस पाकिस्तान चली आएगी।

स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!