समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा की पुरानी बाइपास पर क्षतिग्रस्त हालत में मिले दो वाहन, पुलिस ने किए जब्त, आपसी कहासुनी के बाद तोड़े गए गाड़ियों के शीशे, मामले की जांच जारी

चिड़ावा:शहर की पुरानी बाइपास रोड पर मंगलवार देर शाम दो वाहन संदिग्ध स्थिति में खड़े मिले, जिनके शीशे टूटे हुए थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया गया है। मामले की जांच जारी है, हालांकि अभी तक कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बाइपास रोड पर दो वाहन शीशे टूटे हुए हालत में खड़े हैं। इस पर चौकी प्रभारी बलबीर चावला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक कैंपर वाहन और एक कार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ी पाई गईं। दोनों वाहनों के शीशे टूटे हुए थे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को थाने भिजवाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये वाहन एक कार रेंटल कंपनी से जुड़े हुए हैं। इनमें से एक वाहन को किराए पर दिया गया था। रेंटल कंपनी को वाहन में लगे जीपीएस के माध्यम से यह जानकारी मिली कि किराए पर दी गई कार को पुराने बाइपास मार्ग पर तेज गति से और गलत तरीके से चलाया जा रहा है। इस पर कार रेंटल से जुड़े कुछ लोग मौके पर पहुंचे। वहां कार में कुछ युवक सवार थे, जिनसे रेंटल कर्मियों की किसी बात को लेकर बहस हो गई।

बहस के बाद कार में बैठे युवकों ने न सिर्फ किराए की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया, बल्कि रेंटल कंपनी के लोगों द्वारा लाए गए वाहन के शीशे भी तोड़ दिए और घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि घटना के कारण और दोषियों का सही पता लगाया जा सके। क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें