चिड़ावा में प्री मानसून की झमाझम बारिश: भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, शहर के निचले इलाकों में भरा पानी

चिड़ावा, 17 जून 2025: शेखावाटी के चिड़ावा में प्री मानसून की जोरदार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। लू के थपेड़ों और तपिश से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत भरी सौगात लेकर आई है। सोमवार रात शुरू हुई बारिश के बाद आज दोपहर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया लेकिन शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। ग्रामीण इलाकों में इस वर्षा ने किसानों के चेहरों पर उम्मीद की चमक ला दी है।

Advertisement's
Advertisement’s

गर्मी से मिली राहत, बदला मौसम का मिजाज

चिड़ावा में सोमवार रात प्री मानसून की अच्छी बारिश हुई है। रात 11:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बिजली की गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पूर्व कुछ दिनों से गर्मी और उमस के चलते लोग बेहाल हो रहे थे। सोमवार रात और मंगलवार दोपहर को हुई बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश से छतों के नाले कूद पड़े।

किसानों के लिए उम्मीद की बौछार

ग्रामीण क्षेत्र में भी बारिश ने दस्तक दी है, जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से उन्हें राहत मिली है और अब वे अच्छे मानसून की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार मानसून मेहरबान रहा तो फसलें अच्छी होंगी।

Advertisement's
Advertisement’s

शहर में कई क्षेत्रों में जल भराव

तेज बारिश से चिड़ावा शहर के कई निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। बारिश का पानी मुख्य बाजार, गांधी चौक, पुरानी तहसील रोड़, कोर्ट रोड़ से होते हुए बागर की तरफ बहता नजर आया। जलभराव के कारण कई जगह यातायात प्रभावित रहा। शहर की निचली बस्तियों में भी जल जमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!