चिड़ावा में अवैध हरी लकड़ियों से भरे दो ट्रक पकड़े गए, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा ले जाई जा रही थीं तस्करी की लकड़ियां

चिड़ावा, 15 जून 2025: क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हरी लकड़ियों से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं। ये ट्रक विशेष तरीके से ढांचे बनाकर लकड़ियों को छिपाते हुए हरियाणा ले जाए जा रहे थे। यह कार्रवाई वन संरक्षक उदाराम सियोल और सहायक वन संरक्षक कमलचंद के निर्देश पर की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

रेंजर सुमन कुमारी के अनुसार, विभाग की टीम गश्त पर थी, इसी दौरान संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच के दौरान दोनों ट्रकों में अवैध पंचमेल लकड़ियां पाई गईं, जिन्हें बड़ी ही चालाकी से ढांचे में छिपाया गया था।

महेंद्रगढ़ के रहने वाले ट्रक चालकों सुनील और पिंटू ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन विभाग की सतर्क टीम ने उन्हें रोककर ट्रकों की तलाशी ली। दोनों ट्रकों को तत्काल राजस्थान वन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों के सक्रिय नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगेगी और वन क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से अभियान जारी रहेगा। वन विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे जंगलों से जुड़े अपराधों की सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि जंगलों की संपदा की रक्षा की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!