अमेठी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस और पिकअप की भिड़ंत में पांच की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश, अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन संख्या 59.700 के पास शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस, जो लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार की ओर जा रही थी, वह धीरे चल रही पिकअप वैन से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार अधिकांश लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस, यूपीडा टीम और राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Advertisement's
Advertisement’s

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों और घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

नामपतास्थिति
सरफराजहरियाणामृत – एंबुलेंस सहायक
आबिद पुत्र हामिदफिरोजपुर, हरियाणामृत
राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा पुत्र अशोक शर्मासमस्तीपुर, बिहारमृत – परिजन
रवि शर्मा पुत्र बलराम शर्मासमस्तीपुर, बिहारमृत – परिजन
फूलों शर्मा पुत्र स्व. राम प्रसाद शर्मासमस्तीपुर, बिहारमृत – परिजन
शंभू राय पुत्र योगेश्वर रायपुरीनाही, थाना वारिसनगर, समस्तीपुर, बिहारगंभीर रूप से घायल

एम्बुलेंस कहां से कहां जा रही थी?

मृतक के परिजन हरियाणा के सोहना से एक डेड बॉडी लेकर बिहार के समस्तीपुर जा रहे थे। यह शव एंबुलेंस के माध्यम से लखनऊ होते हुए गाजीपुर की ओर भेजा जा रहा था। एंबुलेंस पर मृतक के तीन परिजन, चालक और उसका सहायक सवार थे।

Advertisement's
Advertisement’s

थानाध्यक्ष की प्रतिक्रिया

बाजार शुक्ल थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनेष कुमार ने बताया कि –

“घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।”

स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही

  • मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
  • जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क साधकर सूचना दी है।
  • घायल शंभू राय को प्राथमिक उपचार के बाद गौरीगंज जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a comment

error: Content is protected !!