मृत गौ वंश के शवों को खुले में डालने पर आपत्ति: हिन्दू क्रांति सेना ने सम्मानपूर्वक निस्तारण करने के लिए ज्ञापन सौंपा

पिलानी, 13 जून 2025: पिलानी में मृत गौ वंश के शवों को नगरपालिकाओं द्वारा खुले में डालने पर विरोध दर्ज करवाते हुए हिन्दू क्रांति सेना ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। जिला कलेक्टर के नाम प्रेषित ज्ञापन में मृत गौ तथा गौ वंश के शव का निस्तारण सम्मानपूर्वक करने की मांग की गई है।

Advertisement's
Advertisement’s

हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली ने बताया कि जिले में नगरपालिकाओं द्वारा मृत गौ व गौ वंश के शवों का निस्तारण बहुत ही अपमानजनक तरीके से किया जा रहा है। डूमोली ने बताया कि शवों को खुले में डाल दिया जाता है, जिसके बाद उनकी बहुत दुर्गति होती है। सनातन संस्कृति में गाय को बहुत पवित्र माना जाता है और मां का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में मृत गौ व गौ वंश के शवों को खुले में डालने से होने वाली दुर्दशा समस्त हिन्दू समाज के लिए पीड़ादायक है। हिन्दू क्रांति सेना ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि सभी नगरपालिकाओं को गौ वंश के मृत शरीर का निस्तारण खड्डा खुद कर सम्मानपूर्वक करने के लिए आदेश जारी किया जाए।

हिन्दू क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली तथा प्रदेश सचिव लोकेश डाडा के नेतृत्व में तहसीलदार सोनू आर्य तथा पिलानी शहर व विद्या विहार नगरपालिकाओं को ज्ञापन सौंपा है। समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Advertisement's
Advertisement’s

ज्ञापन देने वालों में हिन्दू क्रांति सेना के प्रशांत शर्मा, गोविन्द, प्रदीप नूहंद, सौरभ साड़ोदिया, यमन, मोहित, रवि भार्गव, विकास, कुणाल, जोयश, अंकित, सोहित, सनी सिंह, प्रशांत सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!