Monday, February 16, 2026
Homeउदयपुरवाटीउदयपुरवाटी के वार्ड 6 में नाग-नागिन का जोड़ा करते दिखा अठखेलियां, वीडियो...

उदयपुरवाटी के वार्ड 6 में नाग-नागिन का जोड़ा करते दिखा अठखेलियां, वीडियो वायरल

उदयपुरवाटी, 12 जून 2025: कस्बे के वार्ड नंबर 6 में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब नाग और नागिन का जोड़ा खुले स्थान पर अठखेलियां करता नजर आया। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोग चकित रह गए और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह नाग-नागिन का जोड़ा पिछले पांच से सात दिनों से वार्ड नंबर 6 में स्थित एक पुराने मंदिर के पास नियमित रूप से दिखाई दे रहा है। बताया गया कि दोनों सांप सुबह या दोपहर के समय मंदिर के आसपास घूमते हैं और कई बार खुले मैदान में इस प्रकार की हरकतें करते दिखाई देते हैं। इस तरह का दृश्य दुर्लभ होता है, जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग वीडियो और फोटो लेने में जुट गए।

आम तौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों में भय व्याप्त हो जाता है, लेकिन जब नाग और नागिन का जोड़ा इस तरह शांतिपूर्वक नजर आता है, तो यह नजारा रोमांचक और रहस्यमयी हो जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रकार का दृश्य शुभ संकेत माना जाता है और यह आने वाले मानसून में अच्छी बारिश का संकेत देता है।

Advertisement's
Advertisement’s

फिलहाल, सांपों को किसी प्रकार की क्षति से बचाने के लिए लोगों ने वन विभाग को सूचना देने की बात कही है। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे इस दृश्य को देखने के लिए उत्साहित जरूर हों, लेकिन जानवरों को नुकसान न पहुंचाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!