राजस्थान हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्तियां: 5670 चतुर्थ श्रेणी और 58 ड्राइवर पदों पर आवेदन 27 जून से शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

जयपुर, राजस्थान: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यभर की अदालतों, न्यायिक अकादमियों और विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी और ड्राइवर पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 5728 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 5670 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तथा 58 पद ड्राइवरों के लिए आरक्षित हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा इन पदों के लिए 27 जून 2025 दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 26 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

शैक्षणिक योग्यता

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास।
  • ड्राइवर पद: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी:

  1. लिखित परीक्षा – पहले चरण में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. साक्षात्कार (इंटरव्यू) – परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  3. मेरिट लिस्ट – दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Advertisement's
Advertisement’s

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 को आधार मानकर)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु में छूट का प्रावधान:

वर्गपुरुषमहिला
SC/ST, OBC, MBC, EWS5 वर्ष10 वर्ष
सामान्य व EWS5 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य, क्रीमीलेयर OBC/ MBC व राज्य से बाहर के अभ्यर्थी₹750
राजस्थान निवासी नॉन-क्रीमीलेयर OBC/ MBC/ EWS/ SC/ ST₹600
राजस्थान निवासी SC/ ST व भूतपूर्व सैनिक₹450

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!