पचेरी कलां क्षेत्र में सक्रिय गौरक्षकों ने पकड़ी गौवंश से भरी पिकअप, कटने के लिए ले जाए जा रहे थे गोवंश

झुंझुनूं, 9 जून 2025: जिले के पचेरी कलां क्षेत्र में देर रात गौरक्षकों की सक्रियता से एक बार फिर गौतस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। गौरक्षकों ने सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें चार गोवंश भरे हुए थे और जिन्हें अवैध रूप से कटने के लिए मेवात ले जाया जा रहा था।

Advertisement's
Advertisement’s

रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर से मिली जानकारी पर गौरक्षकों की टीमें चिड़ावा, बुहाना, सिंघाना, पचेरी, सूरजगढ़, जाखोद, महराणा, शाहपुर और गाडाखेड़ा सहित कई इलाकों में सक्रिय हो गईं। नाकेबंदी के तहत जब संदिग्ध पिकअप गाड़ी सिंघाना के बुहाना मोड़ के पास नजर आई तो रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगा ले गया। इसके बाद गौरक्षकों ने तुरंत पीछा किया और सिंघानिया यूनिवर्सिटी के पास जाकर पिकअप को रुकवाया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया। वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद गौरक्षकों ने पचेरी कलां थाना पहुंचकर गौतस्करी का मामला दर्ज करवाया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

गौरक्षा टीम के सदस्यों ने बताया कि इस कार्रवाई की रूपरेखा तीन दिन पहले बाबा पुरषोत्तम दास गौ उपचार शाला, शाहपुर में हुई एक बैठक में तय की गई थी। उस बैठक में क्षेत्र में लगातार बढ़ती गौतस्करी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई थी और इसे रोकने के लिए रणनीति बनाई गई थी। उसी रणनीति का यह परिणाम है कि त्वरित सूचना और समन्वय से यह पिकअप पकड़ी जा सकी।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय नागरिकों ने गौरक्षकों की तत्परता की सराहना करते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और कठोर कदम उठाए जाएं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!