सिंघाना, 3 जून 2025: ग्राम जसरापुर स्थित पहलाद वाला जोहड़ के समीप बने प्राचीन शिव मंदिर में 2 जून 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर में लगी घंटी चोरी कर ली गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

Advertisement's

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिनदहाड़े मंदिर से इस प्रकार की चोरी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मंदिर जैसे पवित्र स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आमजन के घर और परिवार भी खतरे से बाहर नहीं माने जा सकते।

ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर आपसी जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि समाज में इस तरह की घटनाएं अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत हैं और यदि समय रहते इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में ये घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!