झुंझुनूं, 3 जून 2025: न्यायालय सहायक वन संरक्षक झुंझुनूं के आदेश की अनुपालना में 3 जून 2025 को नाका खो अधीन वन क्षेत्र गुड़ा की वन भूमि पर की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत चार पक्के मकान, खेत, बाड़े आदि को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

Advertisement's
Advertisement’s

वन विभाग द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में अब तक करीब 400 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। इस भूमि को खाई खोदकर, तारबंदी कर और पत्थर के पारे बनाकर विभाग के अधीन सुरक्षित कर लिया गया है। अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि पर वर्षा ऋतु के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 20 हजार से अधिक पौधे लगाने की योजना बनाई गई है, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़े और पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत हो।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक वन संरक्षक झुंझुनूं हरेंद्र भाकर, तहसीलदार उदयपुरवाटी रजनी यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर मील, नायब तहसीलदार गुड़ा सुरेंद्र कुड़ी, उदयपुरवाटी पुलिस थाना व चंवरा चौकी का स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्रवाई में चौकी प्रभारी जीवन राम, वनपाल शाहरुख खान, सहायक वनपाल रघुवीर सिंह, राजकुमार मीणा, योगेश कुमार, वनरक्षक सतीश कुमार, विनोद यादव, सुरेश बाई, सुरेश धनखड़, पूनम कंवर, मनीष कुमार और शिंभू सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने भाग लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!