झुंझुनूं, 3 जून 2025: गांव बिरमी निवासी सुभाष मेघवाल की हत्या के विरोध में और पुलिस लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा मंगलवार को झुंझुनूं जिला कलेक्टरेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement's

प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि 16 मई 2025 को बिरमी गांव में सुभाष मेघवाल की हत्या हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना धनूरी में संख्या 60/2025 के तहत दर्ज की गई है। बावजूद इसके, नामजद आरोपी अब तक खुले घूम रहे हैं और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

विकास आल्हा ने बताया कि इससे पहले 27 मई को बहुजन समाज द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से जिला कलेक्टरेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन उस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर अचानक लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कार्रवाई किस अधिकारी के आदेश पर हुई, इसका जवाब प्रशासन आज तक नहीं दे सका है। लाठीचार्ज में कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई थीं।

भीम आर्मी ने इस मौके पर चार प्रमुख मांगें रखीं – हत्या के नामजद आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष तथा पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रदेश सचिव एवं आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल ने कहा कि यदि प्रशासन हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेता है, तो भीम आर्मी जिले में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रदर्शन में चेतराम लिखवा, गुलशन कुमार, मुनींद्र गर्वा, योगेश टंडन, दिनेश इस्लामपुर, राजेश गोठवाल, राकेश पाथड़िया, पंकज कुमार, राकेश कुमार, राजेश आलडिया, दिनेश बड़ागांव, सौरभ बौद्ध, सनी कुमार, नरेंद्र टंडन, जयप्रकाश गर्वा, शीशराम सिलोलिया, भगतसिंह, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, राहुल रामपुरा, शुभकरण बसवाला, रवि कुमार बौद्ध, पवन कुमार गुढ़ा बावनी, संदीप पाटिल, महेंद्र सिंह चारावास, सकील फौजी, इंद्राज शोघन नवलगढ़, सूरजपाल पिलानी, प्रभु दयाल बड़गांव, अनिल प्रमोद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सुभाष मेघवाल को न्याय दिलाने और पुलिस की जवाबदेही तय करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!