पिलानी, 31 मई: घुमनसर कला गांव में नवनिर्मित सार्वजनिक कुएं का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जबकि अध्यक्षता सरपंच नरेन्द्र धनखड़ ने की।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। सरकार के स्तर पर जल संकट के स्थायी समाधान के लिए योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कुआं गांव की जनता के लिए एक सौगात है। दहिया ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।

कार्यक्रम में गांव की सरकारी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए सम्मानित भी किया गया। घुमनसर सरपंच ने गांव के आर्थिक रूप से पिछड़े एक परिवार की बेटी के ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्चा वहन करने की घोषणा की। इस अवसर पर सीबीईओ सुमन, एसीबीईओ प्रेम चंद खन्ना, एसीबीईओ मनीष चाहर और प्रधानाचार्य सुमन उपस्थित रहीं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में खेड़ला सरपंच राम सिंह, घण्डावा सरपंच रामेश्वर लाल, पंचायत समिति सदस्य (देवरोड़) राजेंद्र नेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, पार्षद सिकंदर देवना, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री किशोरी लाल, जय सिंह नूनिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सुरेन्द्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष (मनफरा) संजय रैबारी और सुभाष मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!