पिलानी, 30 मई 2025: 29 मई को पिलानी में उस समय ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल देखने को मिली जब हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रही एक महिला यात्री का गहनों और आवश्यक सामान से भरा बैग छूट गया। सजग नागरिकों और रोडवेज कर्मियों की सतर्कता के चलते यह बैग सुरक्षित रूप से लौटाया गया।

हरियाणा के लोहारू निवासी पूजा, जो नवलगढ़ से महेंद्रगढ़ किसी वैवाहिक समारोह में जा रही थीं, दोपहर करीब 1:10 बजे नागौर से दादरी जा रही हरियाणा रोडवेज बस (नंबर HR 7143) में सफर कर रही थीं। पिलानी के पेट्रोल पंप पर जब कुछ यात्री उतरे, तो गलती से पूजा का बैग भी नीचे रख दिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

बैग नीचे उतारने वाला व्यक्ति वहां कुछ समय तक रुका रहा और बैग के मालिक का इंतजार करता रहा। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने सुझाया कि बैग को पिलानी रोडवेज डिपो में जमा करा दिया जाए। सुझाव मानते हुए बैग को डिपो स्थित बुकिंग विंडो पर सुरक्षित रखवा दिया गया।

डिपो के कर्मचारी इंद्र सिंह जब शाम को ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्हें ऑटो चालक द्वारा पूरी घटना की जानकारी दी गई। तत्परता दिखाते हुए इंद्र सिंह ने तुरंत पिलानी-लोहारू प्राइवेट बस के परिचालक सुनील से संपर्क साधा, जिन्होंने बताया कि लोहारू बस स्टैंड पर एक महिला यात्री का बैग खोने की सूचना दी गई है।

इसके बाद इंद्र सिंह ने लोहारू बस अड्डा प्रभारी रणवीर से संपर्क किया और बैग मिलने की सूचना दी। रणवीर ने पुष्टि की कि बैग पूजा का है और उसमें गहने रखे हुए हैं। उन्होंने पिलानी डिपो का आभार जताते हुए बैग को सुरक्षित रखने का आग्रह किया।

Advertisement's
Advertisement’s

बैग गुम होने की सूचना पर पूजा ने लोहारू बस अड्डे पर घबराहट में सूचना दी थी, क्योंकि उसमें कीमती सामान था।

इस घटना में डिपो कर्मचारी इंद्र सिंह, ऑटो चालक और अन्य सहयोगियों की भूमिका की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा की है। सभी ने इस कार्य को समाज में ईमानदारी और भरोसे की मिसाल बताया है।

इस प्रसंग ने यह संदेश दिया है कि सजग नागरिक और जिम्मेदार कर्मी समाज में भरोसे की नींव को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!