चिड़ावा: शहर में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सूरजगढ़ रोड स्थित एक हुक्के की दुकान से 25 वर्षीय युवक देव यादव का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब देव अपनी दुकान लगा रहा था।

देव की माता निर्मला के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे एक सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी (नंबर RJ18 5367) सूरजगढ़ की तरफ से आई, जिसमें पांच लोग सवार थे। उन्होंने देव को जबरन गाड़ी में डाला और लेकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं में से तीन ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास हथियार भी थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

अपहरण की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही महिला हेड कांस्टेबल मंजू, आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव और कांस्टेबल योगेश शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है।

देव यादव और उसका परिवार मूल रूप से नारनौल का निवासी है। वे वर्ष 2016 में चिड़ावा आकर बसे थे और देव सूरजगढ़ रोड पर अपनी हुक्के की दुकान चलाता है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी खंगाल कर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!