चिड़ावा, 28 मई 2025: चिड़ावा में बदमाश बेखौफ हैं। मंगलवार रात थार गाड़ी से आए 7-8 बदमाशों ने एक युवक के साथ मार-पीट की। घटना में युवक को चोटें आई हैं, जिसे उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में पीड़ित युवक ने पुलिस थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Advertisement's
Advertisement’s

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में पिलानी रोड़ पर मंगलवार रात 9:30 बजे अईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक के सामने मार-पीट की यह वारदात हुई है। पीड़ित युवक वार्ड नंबर 11 निवासी शकील (21 वर्ष) पुत्र सलामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह रात को 9:30 बजे पिलानी रोड़ की तरफ किसी काम से जा रहा था। तभी एक काले रंग की थार गाड़ी में सवार 7-8 बदमाश वहां पहुंचे और उसके साथ मार-पीट करने लगे। पीड़ित ने बताया कि वह समझ ही नहीं पाया कि उसके साथ मार-पीट क्यों की गई।

सीसीटीवी फुटेज से यह प्रतीत होता है कि बदमाश सम्भवतः किसी अन्य व्यक्ति के साथ मार-पीट के उद्देश्य से आए थे, लेकिन गलतफहमी में शकील के साथ मार-पीट करने लगे। बदमाशों में से ही उनका कोई साथी यह बोल रहा है कि यह वो नहीं है, यह वो नहीं है। बाद में बदमाश गाड़ी में बैठ कर वहां से फरार हो गए।

Advertisement's
Advertisement’s

मार-पीट की इस घटना में पीड़ित शकील को सर में चोट आई है। घटना की सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई सतवीर सिंह उप जिला अस्पताल पहुंचे और युवक का उपचार करवाया। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!