सूरजगढ़, 26 मई 2025: हाल ही में पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदुर’ की सफलता पर सूरजगढ़ नगरपालिका की ओर से सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से सैन्य बलों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

नगरपालिका चौक से रवाना हुई इस यात्रा को प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा देवी गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, उपाध्यक्ष रामस्वरूप जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा, भाजपा कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता और भाजपा नेता विकास भालोठिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, चुंगी रोड होते हुए पुलिस थाना परिसर स्थित बलिदानी चन्द्रभान स्मारक तक पहुंची। वहां सभी उपस्थित जनों ने बलिदानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और यात्रा का समापन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, पार्षद नरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद राजेन्द्र सोंकरिया, पूर्व पार्षद राकेश नांदवाला, भूपेश शर्मा, संतोष कुमावत, लाखु मंडल अध्यक्ष प्रमोद डैला, पूर्व अध्यक्ष महेश जांगिड़, बलवंत झांझड़िया, सज्जन जांगिड़, मनोहर जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड छात्र और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

जनसमूह ने देशभक्ति नारों के साथ सेना के पराक्रम का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। आयोजन को लेकर नगर में विशेष उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!