Sunday, June 29, 2025
Homeझुन्झुनूचिमनपुरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना: चार साल के मासूम...

चिमनपुरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना: चार साल के मासूम की संदिग्ध मौत, पिता ने खाया ज़हर

झुंझुनूं, 24 मई 2025: जिले के चिमनपुरा गांव में शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक चार माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि कुछ देर बाद उसके पिता ने ज़हर खा लिया। बच्चे के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका है। पिता सत्यवीर की हालत गंभीर बनी हुई है और बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

टीका लगवाने के बहाने घर से निकला था पिता

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चिमनपुरा निवासी सत्यवीर अपने चार वर्षीय बेटे निकुंज को घर से यह कहकर निकला कि वह उसे टीका लगवाने ले जा रहा है। इसके बाद वह बाड़ेट गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां 11:30 बजे बच्चे का टीकाकरण करवाया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

टीकाकरण के बाद सत्यवीर बेटे को लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी को फोन कर खाना पूछा, जिस पर पत्नी ने थोड़ी देर में खाना तैयार होने की बात कही। इसके बाद वह गांव के समीप अपने खेत में पहुंचा और बच्चे को पेड़ के पास छोड़कर खुद ज़हर खा लिया।

लोगों ने पड़ी अवस्था में देखा, तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने सत्यवीर को बेसुध हालत में देखा। उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में सत्यवीर को अस्पताल ले गए। पास ही पेड़ के नीचे जब परिजनों ने निकुंज को देखा, तो वह मृत अवस्था में मिला।

गले पर मिले दबाव के निशान, हत्या की आशंका

थाना अधिकारी सुखविंदर ने बताया कि मासूम निकुंज के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान मिले हैं। इससे प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि, तेज गर्मी व धूप को भी एक संभावित कारण मानते हुए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कीटनाशक की एक सीसी भी बरामद की गई है, जिससे पुष्टि होती है कि सत्यवीर ने जहर खाया है।

पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सत्यवीर और उसकी पत्नी अर्चना के बीच बीते छह महीनों से पारिवारिक तनाव चल रहा था। दो साल पहले उत्तर प्रदेश की अर्चना से सत्यवीर का विवाह हुआ था। निकुंज उनकी इकलौती संतान था।

Advertisement's
Advertisement’s

घटना वाले दिन सुबह सत्यवीर ने पत्नी से चाय बनाने को कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इसी बीच पत्नी ने घर में कूलर लगाने की बात कही, जिसे सत्यवीर ने अनसुना कर दिया। यही बातें विवाद का कारण बनीं और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस कर रही गहन जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया है। आसपास के ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सत्यवीर के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाया जा सके। बच्चे की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!