जयपुर में 25 मई को युवा आक्रोश महारैली: RLP कार्यकर्ताओं की झुंझुनूं से जयपुर के लिए कूच की तैयारी

झुंझुनूं, 24 मई 2025: प्रदेश की राजधानी जयपुर में 25 मई को होने वाली “युवा आक्रोश महारैली” की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के झुंझुनूं कार्यालय में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में RLP कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। यह रैली S.I. भर्ती को रद्द करवाने, RPSC के पुनर्गठन और प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा को लेकर आयोजित की जा रही है। आयोजन का नेतृत्व करेंगे हनुमान बेनीवाल।

Advertisement's
Advertisement’s

रैली संयोजक विकास गिल ने बैठक में बताया कि 25 मई को सुबह 9 बजे जिले के हर विधानसभा क्षेत्र से RLP कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना होंगे। आवासन मंडल मैदान, वीटी रोड, मानसरोवर में सभा का आयोजन होगा। गिल ने कहा कि यह सिर्फ रैली नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज है, जो अब सड़कों पर गूंजेगी।

बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने भी रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र फौजी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील डांगी श्योपुरा, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष विक्रम रघुनाथपुरा, झुंझुनूं विधानसभा अध्यक्ष अशोक बराला, जिला उपाध्यक्ष संदीप डारा, मंडावा विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश मील, प्रीतम और अजीत जाखल ने भी कार्यकर्ताओं को रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

पदाधिकारियों का कहना था कि RPSC में लगातार हो रहे विवाद और बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली के जरिए सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि युवा अब चुप नहीं बैठेगा।

Advertisement's
Advertisement’s

RLP की यह रैली प्रदेश की सियासत में हलचल मचा सकती है, क्योंकि इसमें बेरोजगारी, भर्ती घोटाले और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस रैली पर नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!