झुंझुनूं का एसपी कौन? आदेश बदला, महकमे में मचा ऊहापोह, लोकेश सोनवाल की नियुक्ति के दो दिन बाद ही बदले हालात, अब तक नहीं किया चार्ज ग्रहण

झुंझुनूं, 24 मई 2025: जिले में पुलिस अधीक्षक की कुर्सी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। महज दो दिन पहले जारी तबादला सूची में लोकेश सोनवाल को झुंझुनूं का नया एसपी बनाया गया था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्हें जिले में कार्यभार ग्रहण नहीं करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे जिले का पुलिस महकमा असमंजस में पड़ गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

बताया जा रहा है कि सोनवाल को मंगलवार को झुंझुनूं एसपी के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन आदेश के बाद भी अब तक उन्होंने जिले में कदम नहीं रखा। सूत्रों का कहना है कि अब उनके कार्यभार संभालने की संभावना भी बेहद क्षीण है। फिलहाल, जिले की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र राजावत के ही पास है, जो अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इस अचानक फैसले ने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है। न तो पुलिस मुख्यालय की ओर से कोई आधिकारिक सफाई आई है, न ही सरकार ने कारण स्पष्ट किया है कि सोनवाल को कार्यभार क्यों नहीं लेने दिया गया। इससे अफसरों और कर्मचारियों के बीच कानाफूसी और कयासों का दौर तेज हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार झुंझुनूं में डायरेक्ट एसपी तैनात करने की योजना पर काम कर रही है और जल्द ही एक नई तबादला सूची सामने आ सकती है। इसी बीच, लोकेश सोनवाल का कहना है कि वे फिलहाल एसओजी-एटीएस में तैनात एडीजी के अवकाश पर होने के कारण रिलीव नहीं हो पाए हैं। उनके लौटने के बाद ही वे राज्य सरकार के आदेश अनुसार निर्णय लेंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

अब देखना ये है कि झुंझुनूं को नया एसपी कब और कौन मिलता है, या फिर जिले की पुलिस व्यवस्था फिलहाल ऐसे ही अधर में लटकी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!