चिड़ावा, 22 मई 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित सीनियर सैकण्डरी परीक्षा परिणाम 2025 में चिडावा स्थित आरएन टैगोर सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने सौ प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञान वर्ग में निखिल लमोरिया (पुत्र महीपाल) ने 94.20 प्रतिशत, साक्षी (पुत्री देशराज) ने 91.60 प्रतिशत तथा प्रिया (पुत्री राजेश कुमार) ने 90.60 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं कला वर्ग में दिनेश कुमावत (पुत्र अशोक वर्मा) ने 90.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया।
विद्यालय के निदेशक राजेंद्र झाझडिया ने बताया कि लगातार हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से बेहतरीन प्रदर्शन किया।
परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। निदेशक राजेंद्र झाझडिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और सभी शुभचिंतकों को भी उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर संजू फोगाट, अनिता, निहाल सिंह, अनिल सैनी, पुष्पेंद्र सिंह सिहाग, राजवीर सैनी, महेश चंदेलिया, नरेंद्र सिंह झाझडिया और महेंद्र कुमार भारतीय सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




