Wednesday, March 18, 2026
Homeचिड़ावाराजकीय विद्यालय श्री जमनादास अडूकिया ने तीसरे वर्ष भी चिड़ावा में कायम...

राजकीय विद्यालय श्री जमनादास अडूकिया ने तीसरे वर्ष भी चिड़ावा में कायम रखा श्रेष्ठता का परचम, विज्ञान वर्ग गणित में सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर स्कूल का बढ़ाया गौरव

चिड़ावा, 22 मई 2025: शहर स्थित श्री जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष चिड़ावा के राजकीय विद्यालयों में सर्वोत्तम परिणाम देने की उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय के विज्ञान संकाय (गणित) के बारहवीं कक्षा के कुल 15 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र की शैक्षणिक छवि को सशक्त किया है। संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के छात्र प्रीतम मोरवाल पुत्र सतीश कुमार, निवासी शिव कॉलोनी चिड़ावा, ने विज्ञान वर्ग में 91.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल विद्यालय का बल्कि समूचे चिड़ावा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय के इस सतत प्रदर्शन को शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इस परंपरा को कायम रखते हुए उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!