Wednesday, March 18, 2026
Homeसूरजगढ़पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जीणी का विज्ञान वर्ग में शानदार...

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जीणी का विज्ञान वर्ग में शानदार प्रदर्शन, पांच विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

सूरजगढ़, 22 मई 2025: ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जीणी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा जारी बारहवीं कक्षा विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर क्षेत्र में गौरव प्राप्त किया है। विद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय की छात्रा लताशा ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। किंजल ने 93.20 प्रतिशत, कनक ने 91.80 प्रतिशत, हंसिका ने 90.49 प्रतिशत तथा नंदिनी ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची में शामिल हुईं। इनके अलावा चेतना व भावना ने 88.40 प्रतिशत, गुनगुन ने 87.60 प्रतिशत, पायल ने 83.40 तथा वंश ने 82.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अन्य विद्यार्थियों में पायल ने 81.60, साक्षी ने 72, पूजा ने 70.40, पलक ने 70.40, रेनू ने 69 और मोहित ने 58.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

प्रधानाचार्य सुनीता कंवर ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता जताई और समस्त स्टाफ के साथ मिलकर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय द्वारा प्राप्त यह शैक्षणिक उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह सूरजगढ़ ब्लॉक के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!