झुंझुनूं, 14 मई 2025 विप्र समाज के सम्मान और कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत संगठन विप्र सेना ने झुंझुनूं जिले में महिला मोर्चा और नगर इकाई के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश शरण जोशी और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शर्मा ने यह नियुक्तियां कीं।
डॉक्टर विद्या पुरोहित को विप्र सेना महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं लीलाधर पुरोहित को नगर महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समर्पण और सेवा भाव को दी प्राथमिकता
इन मनोनयनों में कार्यकर्ताओं की समाज सेवा और विप्र समाज के प्रति समर्पण भाव को प्राथमिकता दी गई। डॉ. विद्या पुरोहित ने अपने मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विप्र सेना जिन उद्देश्यों को लेकर समाज के उत्थान और पीड़ितों के संरक्षण हेतु कार्य कर रही है, उन्हीं लक्ष्यों की पूर्ति में वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
मनोनयन समारोह में गणमान्यजन रहे उपस्थित
यह कार्यक्रम झुंझुनूं रोड नंबर दो पर आयोजित हुआ, जिसमें अनेक गणमान्य विप्र जनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर रामचंद्र पाटोदा, राजेंद्र शर्मा, विनोद हिसारिया, एडवोकेट रवि शुक्ला, मुकेश चोरासिया, राजेंद्र प्रसाद लालपुरिया, पवन शर्मा (शिक्षाविद), नरेंद्र शर्मा (ढाणीवाला), राहुल शर्मा, महेश शर्मा और विनोद शर्मा सहित अन्य लोगों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विप्र सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन की यह नई नियुक्तियां संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक कार्यों को गति देने में सहायक सिद्ध होंगी।