चिड़ावा न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निपटारा, करोड़ों के अवार्ड जारी, आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर हुआ प्रकरणों का समाधान

चिड़ावा, 10 मई 2025: चिड़ावा न्यायालय परिसर में 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन लाल ने की। इस लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों के मामलों का आपसी सहमति और राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में कुल 191 प्रकरणों का निपटारा किया गया, जिनमें मुआवजा से जुड़े मामलों में 34 लाख 75 हजार रुपये, इजराय मामलों में 2 लाख 15 हजार रुपये और बैंक तथा विद्युत विभाग के 172 मामलों में 30 लाख 44 हजार 853 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। बैंक लोन से संबंधित कई मामलों में भी पक्षकारों ने आपसी सहमति से समाधान प्राप्त किया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 9 प्रकरणों का निस्तारण हुआ, जिनमें 1 लाख 60 हजार 24 रुपये की राशि स्वीकृत की गई। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 17 मामलों का निपटारा किया गया, इनमें अधिकतर चेक अनादरण से संबंधित प्रकरण थे। इनमें आपसी राजीनामे के आधार पर 11 लाख 45 हजार 528 रुपये की राशि के अवार्ड पारित हुए।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव संदीप मीणा, अधिवक्ता मनराज सिंह, संदीप गुर्जर, अंकित शर्मा, करणी सिंह, रामगोपाल दाधीच, छगनलाल सोनी, जले सिंह, कृष्ण दाधीच, अभिषेक महमिया, रोबिन शर्मा, संजय गोयल, अक्षय शर्मा के अलावा विद्युत विभाग से सहायक अभियंता आजाद सिंह, एआरओ सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र धनखड़, सहायक अभियंता माया लाल (सुल्ताना), नरेंद्र सैनी (चनाना), विकास शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी, अधिवक्ता आदित्य शर्मा, खादिम हुसैन, गिरधारी सोनी, अमित यादव, भीमसिंह सैनी, दर्शन लमोरिया सहित बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया गया कि लंबित मामलों को शीघ्रता से सुलझाकर न्यायिक प्रक्रिया को सहज और सुलभ बनाया जाए। लोक अदालत के आयोजन से पक्षकारों को समय और धन की बचत के साथ-साथ समाधान की त्वरित प्रक्रिया प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!