Wednesday, February 11, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का...

सूरजगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का किया गया अभ्यास

सूरजगढ़, 7 मई 2025: जिला कलेक्टर झुंझुनू के निर्देश पर मंगलवार, 7 मई 2025 को सूरजगढ़ उपखंड के टेगौर विद्या एकेडमी परिसर में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच एवं समन्वय को परखने के उद्देश्य से किया गया था।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुमन देवी (अतिरिक्त चार्ज), सूरजगढ़ के तहसीलदार चंद्रेश्वर यादव, पिलानी के तहसीलदार सोनू आर्य, राजनैतिक सेवा से जुड़ी अधिकारी रजनीता, पिलानी थाना अधिकारी हेमराज मीणा, सूरजगढ़ थाना अधिकारी और अन्य विभागीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सूरजगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का किया गया अभ्यास

इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभागों को शामिल किया गया। एनडीआरएफ गाइडलाइन के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा एक आपदा जैसी स्थिति का निर्माण किया गया, जिसमें फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सेवाएं और चिकित्सा स्टाफ ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई। अभ्यास के दौरान तीन लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisement's
Advertisement’s

पूरे कार्यक्रम के दौरान विभागीय समन्वय और त्वरित कार्यप्रणाली का प्रभावी प्रदर्शन हुआ। मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न बताया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!