जन्मदिन पर झूलों और मिठाइयों के साथ बच्चों के बीच पहुंचे लव चौधरी, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

चिड़ावा, 2 मई 2025: भामाशाह लव चौधरी ने अपने जन्मदिवस का जश्न एक खास अंदाज में मनाते हुए राजकीय विद्यालय बिगोदना में नन्हें बच्चों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए झूले भेंट किए और मिठाई का वितरण किया। उनके इस स्नेहिल भेंट से विद्यालय परिसर में उल्लास का माहौल रहा।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला कुल्हार ने चौधरी के इस सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद बचपन के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने इस प्रकार के सहयोग को प्रेरणादायी बताया और कहा कि अन्य समाजसेवियों को भी सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए।

विद्यालय स्टाफ की ओर से सुनील कुमारी, सुमन और मंजू ने भामाशाह की पहल की सराहना की और आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मौजूद अन्य गणमान्य नागरिकों में सहायक अभियंता निशा हिरणवाल, अमित हिरणवाल, अधिवक्ता होशियार सिंह, सुनील कुमार इंदौरा, बुटीराम, मंजू कुमारी, डॉ दिव्य कुल्हार, रणधीर सिंह भूकर और सहदेव सिंह शामिल रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

सभी उपस्थितजनों ने बच्चों के बीच मनाए गए इस जन्मदिवस को प्रेरणादायक बताया और लव चौधरी की इस भेंट को समाज में सकारात्मक सोच का परिचायक माना। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय की ओर से लव चौधरी को शुभकामनाएं दी गईं और ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!