ठेका प्रथा के विरोध और कर्मचारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, सर्वसम्मति से चयन

झुंझुनू, 2 मई 2025: अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, झुंझुनू उपखंड की एक अहम बैठक स्थानीय कार्यालय परिसर के करंट वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद योगी ने की। इसमें विद्युत निगम कर्मचारियों की समस्याओं और निगम में बढ़ती ठेका प्रथा को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। श्रमिक संघ ने बैठक में ठेका प्रणाली के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए इसे समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया।

Advertisement's
Advertisement’s

जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि यदि निगमों में निजीकरण की प्रक्रिया इसी रफ्तार से चलती रही तो कर्मचारियों की स्थायीत्व और भविष्य पर खतरा मंडराता रहेगा। साथ ही, नई नियुक्तियों पर भी असर पड़ेगा। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी अजय जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद और सुनील शर्मा, जिला संगठन मंत्री राजेश जांगिड़, तथा उपखंड ग्रामीण सचिव नवीन डांगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर झुंझुनू उपखंड की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में शीशराम, अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र प्रसाद योगी, कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर विजयपाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सीताराम योगी तथा संजय महला को नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल सैनी, दिनेश सैनी, नसीम अली, संदीप शर्मा और राधेश्याम निर्मल को सौंपी गई। सचिव के रूप में सोमेश स्वामी, संयुक्त सचिव के रूप में राजेश सैनी और अनिल मीणा, संगठन मंत्री पद पर सुरेंद्र लोहार और विकास नेहरा का चयन हुआ। मीडिया प्रभारी दिलीप सैनी, कोषाध्यक्ष विशाल कर्णावत और सह कोषाध्यक्ष अजय जांगिड़ को बनाया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में होशियार सिंह, बाबूलाल सैनी, सुशील पांडे, हसन अली और कृष्ण कुमार को स्थान दिया गया। चुनाव अधिकारी की भूमिका में जिला संयुक्त महामंत्री राजवीर सामरिया ने नवगठित कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!