Saturday, June 28, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में भगवान परशुराम मूर्ति लोकार्पण और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, बृह्म...

चिड़ावा में भगवान परशुराम मूर्ति लोकार्पण और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, बृह्म चैतन्य संस्थान के तत्वावधान में हुआ आयोजन, समाज की एकता और शिक्षा पर दिया गया जोर

चिड़ावा, 1 मई 2025: शहर के विद्यानिकेतन स्कूल के पास स्थित परशुराम भवन में बृह्म चैतन्य संस्थान की ओर से भगवान परशुराम की नवस्थापित मूर्ति का लोकार्पण और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हुकमीचंद लांबीवाल ने की। मंच पर बृह्म चैतन्य संस्थान के महामंत्री सुरेश शर्मा, अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र और वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल लाटा भी उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम की शुरुआत वाणी भूषण प्रभु शरण तिवाड़ी के आचार्यत्व में भगवान परशुराम की मूर्ति के विधिवत लोकार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें साफा, शॉल, श्रीफल और 51 किलो फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह का संचालन वरिष्ठ अध्यापक विनोद शर्मा ने किया। संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रमों में परशुराम भवन और संस्थान का सहयोग लें। महामंत्री सुरेश शर्मा ने संस्थान की वार्षिक गतिविधियों और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के नाम से एक सर्किल चिड़ावा में बनवाने की मांग रखी। उन्होंने इस मांग को प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष जोरदार तरीके से रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने समाज की एकता को मजबूती देने और युवाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुकेश दाधीच ने अपने संबोधन में समाज के सभी लोगों से अपने बच्चों को योग्य और शिक्षित बनाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने परशुराम भवन के पास एक कुएं के निर्माण का आश्वासन भी दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में पवन शर्मा नवहाल द्वारा उपस्थित लोगों को भगवान परशुराम की 251 तस्वीरें भेंट की गईं। इस अवसर पर समाज के 30 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। उन्हें माला पहनाकर, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और भगवान परशुराम की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का समापन स्वरुचि भोज (प्रसाद वितरण) के साथ हुआ। इस मौके पर बृह्म चैतन्य संस्थान की पूरी कार्यकारिणी, समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!