सिंघाना, 30 अप्रैल 2025: कस्बे के बड़ा मोहल्ला में भगवान परशुराम जी की जयंती का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व पार्षद हेमंत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उत्सव के दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर भी प्रकाश डाला।

पंडित निपुल शर्मा ने करवाई आरती

कथावाचक पंडित निपुल शर्मा ने विधि-विधान से भगवान परशुराम की आरती करवाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती में भाग लिया।

गणमान्य अतिथियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कैलाश पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, नरेंद्र शर्मा, लकी शर्मा, पूर्व पार्षद अमित शर्मा, संजय शर्मा, बब्लेश शर्मा, रवि दत्त शर्मा, परमानंद शर्मा, सुरेश शर्मा, सुशील दाधीच, सुभाष एडवोकेट, मैक्स नायक, नानक चंद, बंशीधर नायक, रंजीत, हिमांशु सैनी, राहुल कुमावत, विकास नागर, नितिन, देवेंद्र, लीलाधर नायक, सुखीराम जैवरिया, राजेश जी, वेद प्रकाश और घीसाराम मीणा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisement's
Advertisement’s

संयोजक ने जताया आभार

कार्यक्रम के संयोजक हेमंत शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!